30 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ एवं 585 नग मोडिफाई गन (गजकुंडी) जप्त* *4 आरोपी गिरफ्तार* पार्वती पुलिस की बड़ी कार्यवाही आष्टा सिविल अस्पताल में बड़ी सफलता: महिला के अंडाशय से निकाली 2 किलो की गठान 25 × 22 सेंटीमीटर की विशाल गठान का सफल ऑपरेशन, महिला को मिली राहत आष्टा के सरकारी अस्पताल में सफल सर्जरी, चिकित्सकों की टीम ने किया जटिल ऑपरेशन मार्टिनेट विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजन सम्पन्न **“सांची में आष्टा का गौरव: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. हीरा दलोद्रिया को किया सम्मानित”** *11वें मध्यप्रदेश सम्मेलन में डॉ. हीरा दलोद्रिया सम्मानित* सांदीपनि विद्यालय में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया शिक्षकों और विद्यार्थियों ने की परिसर में सफाई आष्टा में पहली बार होगा भव्य चार दिवसीय “पंखिड़ा गरबा” महोत्सव 14 से 17 अक्टूबर तक मानस भवन में सजेगा गरबा, डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग मंच

RNI-MPHIN/2023/91045
प्रधान संपादक श्री दिनेश शर्मा

RNI-MPHIN/2023/91045
प्रधान संपादक श्री दिनेश शर्मा

१ टोल प्लाजा पर एक्सीडेंटल सहायता शिविर- २ यातायात पुलिस ने शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए वसूला शमन शुल्क ३ आष्टा में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने 52 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

१ टोल प्लाजा पर एक्सीडेंटल सहायता शिविर-
२
यातायात पुलिस ने शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए वसूला शमन शुल्क
आष्टा में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने 52 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

छिहत्तर (76) से अधिक लोगों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ-
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
खबर १
देवास-भोपाल कॉरिडोर स्थित भोरासा टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा मैनेजर शिव कुमार शर्मा एवं मुकेश नराणिया के समन्वय तथा एमजीएम हॉस्पिटल एवं प्रोजेक्ट निरामया के सहयोग से एक्सीडेंटल हेल्प एवं स्वास्थ्य सहायता शिविर आयोजित किया गया। परियोजना डी जी एम अजय मिश्रा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ सड़क उपयोगकर्ताओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है।

शिविर में 76 छिहत्तर से अधिक लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयां, उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह प्रदान की गई। शिविर में मुख्य रूप से वाहन चालकों, टोल प्लाजा से गुजरने वाले सड़क उपयोगकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। टोल प्रबंधन ने बताया कि सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सड़क उपयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की देखभाल भी प्राथमिकता है। ऐसे स्वास्थ्य एवं एक्सीडेंटल हेल्प शिविर आगे भी समन्वय के साथ आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके। इस मौके पर प्रोजेक्ट निरामय (अपोलो फाउंडेशन) डा. अर्पित भार्गव (एम बी बी एस मेडिसिन),डॉ. संदीप (परियोजना समन्वयक), श्री अजय (एम्बुलेंस चालक), डॉ. नरेंद्र (सामुदायिक समन्वयक) एवं सुश्री करिश्मा मालवीय (नर्सिंग सहायक) डी बी सी पी एल- सी एस आर प्रबंधन, टोल प्लाजा ऑपरेशन टीम एवं कई सम्माननीय सदस्यों ने योगदान दिया।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
खबर २

यातायात पुलिस आष्टा द्वारा आज दिनांक 30/09/2026 आष्टा शहर में हाट बाजार का दिन था दोनों रोड़ों की गाड़ियों को हटाकर बाजार व्यवस्था और मार्ग व्यवस्था की बाद शहर के प्रमुख चौक चौराहो जैसे भोपाल नाका,कॉलोनी चौराहा, तहसील चौराहा,पुराना बस स्टैंड ,पुरानी सब्जी मण्डी, इत्यादि जगह भ्रमण किया व यातायात व्यवस्था बाद भ्रमण के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर *कुल 13 चालान बनाए जिसका 10 हजार 200 रुपए शमन शुल्क कता किया*

 

गया जिसमें सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों व यातायात संकेतों का पालन कर सुरक्षित वाहन चलाने की समझाईश दी गई ।

 

कॉलोनी चौराहे पर स्थित होली एंजेल स्कूल की छुट्टी कराकर बसों को और बच्चों को व्यवस्थित निकलवाया गया साथ ही भोपाल नाका पर स्थित सांदीपनि शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल की छुट्टी करवारकर बच्चों को व बसों को व्यवस्था निकलवाया गया साथ ही प्राचीन शंकर मंदिर पार्वती नदी के तट पर वाहनों को व्यवस्थित लगवाए व मार्ग व्यवस्था की ।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
खबर ३

आष्टा में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने 52 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

आष्टा । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज आष्टा नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा क्षेत्र आष्टा के विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिधि भी सम्मिलित हुए ।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सक्षम आंगनवाड़ी के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई टीवी, आर.ओ., खिलौने एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि आष्टा क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर उन्हें अवगत करवाएं।
विधायक ने आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण अभियान के अंतर्गत लगाई गई पोषक तत्वों एवं पोषण संबंधी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

आंगनवाड़ी केंद्रों को शिक्षा के प्रभावी केंद्र बनाये जाये-विधायक

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल के अवसर पर उनके प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ियों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना की।
विधायक ने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों को शिक्षा के प्रभावी एवं आकर्षक केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए, ताकि बच्चों के प्रारंभिक विकास, सीखने की क्षमता एवं सर्वांगीण विकास को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

“कार्यकर्ताओं की समस्याओं को विधायक ने सुना”

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली गई। विधायक द्वारा उनकी समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए आवश्यक समस्याओं के निराकरण हेतु उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

“उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं का किया सम्मान”

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही आष्टा नगर की 52 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह एवं प्रसन्नता दिखाई दी।

“हितग्राहियों ने साझा की सफलता की कहानी”

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा अपनी सफलता की कहानियां साझा की गईं। हितग्राहियों ने बताया कि शासन की इन योजनाओं से उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है।

“पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश”

कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आष्टा क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सुरजना के पौधे लगाए जाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुमार राय सिंह मेवाडा,रितु आनंद जैन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,पूर्व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, अंजनी विशाल चौरसिया नगर मंडल अध्यक्ष, धनरूपमल जैन नगर महामंत्री, मोहित सोनी नगर महामंत्री
उमेश शर्मा,सुमित मेहता,राजेश घेंघट,सन्नी राबर्ड,मनोज ताम्रकार,
सौरभ शीतल, उत्थान धरवा, रवि शर्मा पार्षद ,हरेंद्र ठाकुर,भगवत मेवाड़ा,श्रीमति गिरजा कुशवाहा,श्रीमति संध्या देवांग, दीपक मितवाल,रौनक डुबाने सहित सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए
कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी विक्रम ठाकुर, पर्यवेक्षक सपना बगाना एवं सभी कार्यकर्ता और सहायिका सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

आष्टा सिविल अस्पताल में बड़ी सफलता: महिला के अंडाशय से निकाली 2 किलो की गठान 25 × 22 सेंटीमीटर की विशाल गठान का सफल ऑपरेशन, महिला को मिली राहत आष्टा के सरकारी अस्पताल में सफल सर्जरी, चिकित्सकों की टीम ने किया जटिल ऑपरेशन