**“सांची में आष्टा का गौरव: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. हीरा दलोद्रिया को किया सम्मानित”**
*11वें मध्यप्रदेश सम्मेलन में डॉ. हीरा दलोद्रिया सम्मानित*
*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*
मधुमेह पर प्रकाशित पुस्तक के विमोचन में रही सहभागिता, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मान
सांची। Research Society for the Study of Diabetes in India (RSSDI – Research Society for the Study of Diabetes in India) के मध्यप्रदेश चैप्टर के 11वें राज्य स्तरीय सम्मेलन RSSDI MPCON-2026 का आयोजन सांची में किया गया। सम्मेलन के दौरान मधुमेह विषय पर प्रकाशित पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में सहभागिता के अवसर पर आष्टा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हीरा दलोद्रिया को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया।
3 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनेक विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति रही। सम्मेलन में मधुमेह, उसके उपचार, रोकथाम तथा इससे जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिकित्सा जगत में हो रहे नवीनतम प्रयासों और शोध पर भी चर्चा हुई।
*आष्टा ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों में भी बनाई पहचान*
डॉ. हीरा दलोद्रिया आष्टा तहसील ही नहीं, बल्कि आसपास की तहसीलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी हृदय रोगों के उपचार के लिए अपनी विशेषज्ञता और लंबे चिकित्सकीय अनुभव के कारण विशेष पहचान रखते हैं। क्षेत्र के अनेक मरीज हृदय संबंधी गंभीर समस्याओं के उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए डॉ. दलोद्रिया से संपर्क करते हैं।
हृदय रोगों के उपचार के क्षेत्र में उनके अनुभव और मरीजों के प्रति समर्पण के चलते उन्हें आष्टा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में एक अनुभवी एवं सफल चिकित्सक के रूप में जाना जाता है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. हीरा दलोद्रिया ने इसे चिकित्सा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी अवसर बताते हुए कहा कि मधुमेह और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है। समय पर जांच, उचित उपचार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इन बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता हे ।
आष्टा क्षेत्र के चिकित्सक का प्रदेश स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मानित होना क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।
*शुभचिंतकों ने दी बधाई*
11वें मध्यप्रदेश सम्मेलन में डॉ. हीरा दलोद्रिया को मिले इस सम्मान के लिए सभी राजनीतिक सामाजिक प्रतिष्ठित जनों के साथ साथ उनके सभी शुभचिंतकों ने आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।
शुभकामनाएँ देने वालो में सर्व श्री गोपाल सिंह इंजीनियर विधायक आष्टा,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ललित नागोरी, संतोष झवर,विनीत सिंगी, श्री मती मीना सिंगी,सैयद राहत अली (अल्फ़ा पैथोलाजी), बंटी भाई सिंगी, रूपेश सोनी, आदि अनेकों स्नेही जनो बधाइयाँ दी ।








