30 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ एवं 585 नग मोडिफाई गन (गजकुंडी) जप्त* *4 आरोपी गिरफ्तार* पार्वती पुलिस की बड़ी कार्यवाही आष्टा सिविल अस्पताल में बड़ी सफलता: महिला के अंडाशय से निकाली 2 किलो की गठान 25 × 22 सेंटीमीटर की विशाल गठान का सफल ऑपरेशन, महिला को मिली राहत आष्टा के सरकारी अस्पताल में सफल सर्जरी, चिकित्सकों की टीम ने किया जटिल ऑपरेशन मार्टिनेट विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजन सम्पन्न **“सांची में आष्टा का गौरव: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. हीरा दलोद्रिया को किया सम्मानित”** *11वें मध्यप्रदेश सम्मेलन में डॉ. हीरा दलोद्रिया सम्मानित* सांदीपनि विद्यालय में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया शिक्षकों और विद्यार्थियों ने की परिसर में सफाई आष्टा में पहली बार होगा भव्य चार दिवसीय “पंखिड़ा गरबा” महोत्सव 14 से 17 अक्टूबर तक मानस भवन में सजेगा गरबा, डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग मंच

RNI-MPHIN/2023/91045
प्रधान संपादक श्री दिनेश शर्मा

RNI-MPHIN/2023/91045
प्रधान संपादक श्री दिनेश शर्मा

आष्टा सिविल अस्पताल में बड़ी सफलता: महिला के अंडाशय से निकाली 2 किलो की गठान 25 × 22 सेंटीमीटर की विशाल गठान का सफल ऑपरेशन, महिला को मिली राहत आष्टा के सरकारी अस्पताल में सफल सर्जरी, चिकित्सकों की टीम ने किया जटिल ऑपरेशन

सिविल अस्पताल आष्टा में 2 किलो वजनी अंडाशय की गठान का सफल आपरेशन
25 × 22 सेंटीमीटर की विशाल गठान निकालकर चिकित्सकों की टीम ने महिला को दी राहत
आष्टा। सिविल अस्पताल आष्टा में चिकित्सकों की टीम ने एक महिला के अंडाशय में बनी विशाल गठान का सफल ऑपरेशन कर उसे राहत प्रदान की।

ऑपरेशन के दौरान महिला के अंडाशय से लगभग 2 किलोग्राम वजनी तथा 25 × 22 सेंटीमीटर आकार की गठान निकाली गई। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति स्वस्थ बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रोला खेड़ी निवासी श्रीमती लीलाबाई, पति श्री लालजीराम, उम्र 48 वर्ष, पेट में तकलीफ होने के कारण सिविल अस्पताल आष्टा पहुंची थीं। जांच के दौरान उनके अंडाशय में काफी बड़ी गठान होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉ. भूपेन्द्र परमार ने मरीज की स्थिति को देखते हुए लेपरोटॉमी करने का निर्णय लिया।
10 अक्टूबर 2026 को हुआ सफल ऑपरेशन
दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित माथुर के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया। इस दौरान शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉ. भूपेन्द्र परमार, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. जयदीप सिंह सिसोदिया, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. माधवी राय, ओटी टेक्नीशियन परमानंद वर्मा एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ऑपरेशन के दौरान महिला के अंडाशय से 25 × 22 सेंटीमीटर आकार की तथा लगभग 2 किलोग्राम वजनी गठान सफलतापूर्वक निकाली गई। ऑपरेशन के पश्चात महिला की स्थिति स्वस्थ बताई गई है।
चिकित्सकीय टीम के समन्वय से मिली सफलता
सिविल अस्पताल आष्टा में सफलतापूर्वक किए गए इस ऑपरेशन में चिकित्सकों, ओटी टेक्नीशियन एवं पैरामेडिकल स्टाफ के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। समय पर जांच, उचित चिकित्सकीय निर्णय और टीम के सामूहिक प्रयासों से महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

आष्टा सिविल अस्पताल में बड़ी सफलता: महिला के अंडाशय से निकाली 2 किलो की गठान 25 × 22 सेंटीमीटर की विशाल गठान का सफल ऑपरेशन, महिला को मिली राहत आष्टा के सरकारी अस्पताल में सफल सर्जरी, चिकित्सकों की टीम ने किया जटिल ऑपरेशन