आष्टा
*इनहरविहिल क्लब और अल्फ़ा पैथोलॉजी के सौजन्य से कैंसर सहित अनेकों बीमारी का जांच परीक्षण शिविर हुआ आयोजित* ।
*निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर में मुख्यतिथि रहे विधायक इंजीनियर ने नागरिको से सभी प्रकार के नशे को छोड़ने की,की अपील ।*
*निशुल्क परीक्षण शिविर में आए कुछ लोगों ने करायी आपनी जांच* ।
दिनेश शर्मा /आष्टा हलचल
आष्टा । महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान एवं उपचार के उद्देश्य से बीते दिवस गायत्री शक्तिपीठ मंदिर पर शहर की सामाजिक सेवाओं और सरोकारों में अग्रणी योगदान देने वाली संस्था इन्हरविहिल क्लब एवं अल्फा पैथोलॉजी के तत्वावधान में अरविंदो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल इंदौर के सहयोग से निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर विशेष अतिथि नपा अध्यक्ष श्रीमति हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा,जनपद अध्यक्ष श्रीमति दीक्षा सोनू गुणवान,नगर भाजपा अध्यक्ष श्रीमति अंजली विशाल चौरसिया,सीबीएमओ डॉ अमित माथुर,अरविंदो अस्पताल के डॉ दानिश,इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमति सुनीता सोनी,अल्फा पैथोलॉजी के राहत अली आदि ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया । परीक्षण शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला। शिविर में लोगो का पंजीयन हुआ ,महिलाओं-पुरुषों की विभिन्न जांचे हुई
इसमें इंदौर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को निःशुल्क जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम को मुख्य अतिथि रहे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने संबोधित करते हुए कहा अरविंदो मेडिकल कॉलेज एवं स्थानीय अल्फा पैथोलॉजी और इन्हरविहिल क्लब के सहयोग से गायत्री मंदिर में निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर आयोजित किया, इस महत्वपूर्ण जनसेवा के आयोजन के लिए मैं आयोजकों को हृदय से बधाई देता हूं।
कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन चिकित्सा विज्ञान में लगातार हो रही प्रगति के कारण यदि कैंसर की पहचान शुरुआती अवस्था में हो जाए और समय पर उपचार शुरू हो,तो उपचार के बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। इसलिए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का महत्व बहुत अधिक है।
हमारे ग्रामीण और छोटे शहरों के लोगों में कई बार स्वास्थ्य संबंधी जांच को लेकर जागरूकता की कमी रहती है या किसी बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। ऐसे में इस प्रकार के निःशुल्क शिविर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और समय पर जांच के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। विधायक श्री इंजीनियर ने कहा की मैं विशेष रूप से आष्टा क्षेत्र की माताओं-बहनों, युवाओं और सभी नागरिकों से कहना चाहता हूं कि अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। यदि किसी प्रकार की असामान्य तकलीफ, लगातार रहने वाला कोई लक्षण या चिकित्सकीय चिंता हो, तो उसे नजरअंदाज न करें और विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
आज के इस शिविर में अरविंदो अस्पताल इंदौर के जो चिकित्सक ओर उनकी पूरी टीम जो अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देने के लिए उपस्थित हैं, मैं उनका भी हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं। विधायक इंजीनियर ने कहा की चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। आष्टा में इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन निश्चित रूप से नागरिकों के लिए लाभकारी है। समाज सेवा के उद्देश्य को प्राथमिकता में रखते हुए आज जो ये शिविर आयोजित किया गया है उसके लिये मैं केयर अस्पताल, अरविंदो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,इनरव्हील क्लब,अल्फा लेब से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मिलकर यह जनहित का कार्य किया हे और कैंसर के प्रति डर नहीं, बल्कि जागरूकता और समय पर जांच का संदेश समाज में पहुंचाएं। इस अवसर पर में आप सब से अपील करता हु,केंसर रोग के जो कारण है,उनसे बचे,जर्दा,गुटके,पाउच,बीड़ी,सिगरेट सहित नशे के सभी साधनों से दूर रहे,प्लास्टिक का उपयोग ना करे,पॉलीथिन का बहिष्कार करे । मैं इस निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि भविष्य में भी आष्टा क्षेत्र में ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित होते रहेंगे। आप सभी स्वस्थ रहें, निरोग रहें और सुखी रहें एसी मंगलकामना करता हु ,यह
शिविर इनरव्हील क्लब एवं अल्फा पैथोलॉजी आष्टा के संयुक्त तत्वावधान तथा श्री अरविंदो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल इंदौर के सहयोग से आयोजित किया गया ।
शिविर में कैंसर विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ, स्त्री रोग एवं सर्वाइकल कैंसर विशेषज्ञ, स्तन कैंसर विशेषज्ञ, हड्डी एवं जोड़ तथा मुख रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों भी अपनी सेवाएं देने हेतु शिविर में उपस्थित रहे ।
शिविर में मैमोग्राफी, सर्वाइकल कैंसर जांच, बायोप्सी, पैप स्मीयर एवं कॉल्पोस्कोपी सहित ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और आरबीएस शुगर की जांच निःशुल्क की गई। शिविर में एक विशेष सुविधा फैटी लीवर की जांच के लिए फाइब्रो स्कैन भी उपलब्ध रही ।
यह सुविधा केवल महिलाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पुरुष भी इसका लाभ ले सकेंगे। फैटी लीवर, शुगर, मोटापे से पीड़ित तथा लिवर संबंधी परेशानी वाले मरीजों के लिए आज शिविर में यह जांच उपयोगी होगी । कार्यक्रम को अरविंदो अस्पताल के डॉ दानिश, सीबीएमओ डॉ अमित माथुर,रायसिंह मेवाडा,दीक्षा गुणवान,अंजली चौरसिया,सुनीता सोनी आदि ने भी संबोधित कर एक अच्छे उद्देश्य को लेकर लगाये शिविर के लिये आयोजक को बधाई दी एवं केंसर जैसी बीमारी को लेकर नागरिको,माताओं,बहनो को सजक,सतर्क रहने की अपील की है अल्फा पैथोलॉजी के संचालक डॉ. राहत अली ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय रहते आवश्यक जांच एवं चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है।
“अरविंदो अस्पताल से आई उम्मीदों वाली बस’में हुई महिलाओ के स्वास्थ्य की जांच”
शिविर में महिलाओं के कैंसर निवारण के लिए अत्याधुनिक ‘उम्मीदों वाली बस’ (पिंक प्रॉमिस ऑन व्हील्स) भी उपलब्ध रही । इसमें महिला चिकित्सकों द्वारा स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की जांच के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया । शिविर में महिलाओं तथा पुरुषों की फैटी लीवर की निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया ।
। इस अवसर पर विधायक सहित सभी अतिथियों ने इंदौर से आई उम्मीदों की बस में पहुचकर उसमे उपलब्ध सुविधाओ को देखा, समझा । आज शिविर में उपस्तिथ सभी अतिथियों ने ब्लडप्रेशर, शुगर,फैटी लिवर की जांच कराई ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अतुल उपाध्याय ने किया और सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ।









