30 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ एवं 585 नग मोडिफाई गन (गजकुंडी) जप्त* *4 आरोपी गिरफ्तार* पार्वती पुलिस की बड़ी कार्यवाही आष्टा सिविल अस्पताल में बड़ी सफलता: महिला के अंडाशय से निकाली 2 किलो की गठान 25 × 22 सेंटीमीटर की विशाल गठान का सफल ऑपरेशन, महिला को मिली राहत आष्टा के सरकारी अस्पताल में सफल सर्जरी, चिकित्सकों की टीम ने किया जटिल ऑपरेशन मार्टिनेट विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजन सम्पन्न **“सांची में आष्टा का गौरव: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. हीरा दलोद्रिया को किया सम्मानित”** *11वें मध्यप्रदेश सम्मेलन में डॉ. हीरा दलोद्रिया सम्मानित* सांदीपनि विद्यालय में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया शिक्षकों और विद्यार्थियों ने की परिसर में सफाई आष्टा में पहली बार होगा भव्य चार दिवसीय “पंखिड़ा गरबा” महोत्सव 14 से 17 अक्टूबर तक मानस भवन में सजेगा गरबा, डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग मंच

RNI-MPHIN/2023/91045
प्रधान संपादक श्री दिनेश शर्मा

RNI-MPHIN/2023/91045
प्रधान संपादक श्री दिनेश शर्मा

खाद्य खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में आष्टा के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए नाना घर रिजॉर्ट में एक्सपायरी डेट के पापड़ मिले, चावलों में पाए गए कीड़े

खाद्य खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में आष्टा के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

नाना घर रिजॉर्ट में एक्सपायरी डेट के पापड़ मिले, चावलों में पाए गए कीड़े
सीहोर/आष्टा हलचल
आष्टा- खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अमानक खाद्य सामग्री के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में निरंतर निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आष्टा तहसील में विभिन्न रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट एवं किराना प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बंसल ने बताया कि टीम द्वारा न्यू मनोज रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर भाजीबड़ा एवं कचौड़ी के नमूने लिए गए। नाना घर रिजॉर्ट के निरीक्षण के दौरान चावल एवं पापड़ के नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण में रिजॉर्ट में उपयोग किए जा रहे पापड़ की समाप्ति तिथि निकल चुकी थी, जबकि चावलों में कीड़े पाए गए। इस पर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार राधा रानी रिजॉर्ट से दाल एवं चावल के दो नमूने तथा ओम शिवम किराना एवं जनरल स्टोर से रोस्टेड चने का एक नमूना जांच के लिए लिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संग्रहित सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में आष्टा के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

नाना घर रिजॉर्ट में एक्सपायरी डेट के पापड़ मिले, चावलों में पाए गए कीड़े
सीहोर, 14 सितम्बर 2026
खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अमानक खाद्य सामग्री के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में निरंतर निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आष्टा तहसील में विभिन्न रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट एवं किराना प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बंसल ने बताया कि टीम द्वारा न्यू मनोज रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर भाजीबड़ा एवं कचौड़ी के नमूने लिए गए। नाना घर रिजॉर्ट के निरीक्षण के दौरान चावल एवं पापड़ के नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण में रिजॉर्ट में उपयोग किए जा रहे पापड़ की समाप्ति तिथि निकल चुकी थी, जबकि चावलों में कीड़े पाए गए। इस पर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार राधा रानी रिजॉर्ट से दाल एवं चावल के दो नमूने तथा ओम शिवम किराना एवं जनरल स्टोर से रोस्टेड चने का एक नमूना जांच के लिए लिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संग्रहित सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

आष्टा सिविल अस्पताल में बड़ी सफलता: महिला के अंडाशय से निकाली 2 किलो की गठान 25 × 22 सेंटीमीटर की विशाल गठान का सफल ऑपरेशन, महिला को मिली राहत आष्टा के सरकारी अस्पताल में सफल सर्जरी, चिकित्सकों की टीम ने किया जटिल ऑपरेशन